HomeAmbikapurजिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समय-सीमा में...

जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

Published on

जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

अंबिकापुर।जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।

विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने पीएम जनमन अंतर्गत सड़कों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने जिले में नहरों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। कृषि विभाग द्वारा खाद दुकानों पर अनियमितता पर कार्रवाई और सभी समितियों में खाद की उपलब्धता की जानकारी दी गई। आदिवासी विकास विभाग ने आश्रम-छात्रावासों में नियमित मेनू अनुसार भोजन देने की जानकारी दी। वाटरशेड योजना, मत्स्य पालन तालाबों के आबंटन, खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका-कार्यकर्ता की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण पर चर्चा। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गार्बेज रिक्शा की खरीदी स्व-सहायता समूह (SHG) के माध्यम से कराने की जानकारी दी गई। बिहान में पीआरपी, सीआरपी की शिकायतों पर कार्रवाई में विशेष ध्यान देने को कहा गया। आयुष विभाग द्वारा आबंटित बजट से दवा क्रय की जानकारी दी गई, लखनपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा गया। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत विद्यालयों में प्राथमिकता से बालिका शौचालय, ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण, डिफंक्ट बोर वेल रिचार्ज की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरगुजा के अल्प वर्षा क्षेत्र में किसानों को बीमा कराने प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

Latest articles

युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस भाटापारा।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराधियों के हौसले...

28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायल रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन...

CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

CG : 11 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' भाजपा की समिति...

खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा रायपुर। प्रदेश...

More like this

युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस भाटापारा।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराधियों के हौसले...

28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायल रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन...

CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

CG : 11 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' भाजपा की समिति...
error: Content is protected !!