HomeKORBAKORBA : नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या

KORBA : नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या

Published on

KORBA : नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।
मृतका रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, घटना के समय घर में अकेली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!