Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » National News
    National News

    छत्तीसगढ़,गुजरात, केरल मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में होगा एसआईआर

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhOctober 27, 2025Updated:October 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़,गुजरात, केरल मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में होगा एसआईआर

    आज रात फ्रीज होगी वोटर लिस्ट, आज से प्रोसेस शुरू, 7 फरवरी तक चलेगी

    नई दिल्ली। बिहार के बाद उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इसका ऐलान किया।
    उन्होंने बताया कि बिहार के बाद एसआईआर का दूसरा फेज है। इसमें मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा। आज रात से ही इन राज्यों में वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी।
    ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। हमने एसआईआर की शुरुआत बिहार से की थी। यहां एसआईआर कामयाब रहा। इसे लेकर राज्य में जीरो शिकायत मिली।

    tranding

    अयोग्य वोटरों को हटाने की प्रक्रिया
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के तहत हर बीएलओ (बीएलओ) हर घर में तीन बार जाएगा। बीएलओ हर मतदाता के घर जाकर प्री फील्ड फॉर्म पहुंचाएंगे। इस प्रक्रिया का मुख्य लक्ष्य अयोग्य वोटर्स को हटाना है। एसआईआर में मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 31 दिसंबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर मतदाता को शामिल माना जाएगा।

    बिहार में एसआईआर कामयाब रहा
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि नतीजा सबके सामने है। बिहार में एसआईआर कामयाब रहा। दूसरे फेज में 12 राज्यों और यूटी की वोटर लिस्ट अपडेट करेंगे।

    इन 12 राज्यों-यूटी में होगा एसआईआर
    अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इन 12 राज्यों में आज से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट 7 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। आयोग के अनुसार, देशभर में 99 करोड़ 10 लाख मतदाता हैं, और 2002 से 2004 के बीच एसआईआर में 70 करोड़ मतदाता दर्ज हुए थे, इसलिए माना जा रहा है कि 21 करोड़ मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज देने होंगे। राज्यों में अंतिम एसआईआर कट-ऑफ डेट के रूप में काम करेगी।

    अगले साल 5 राज्यों-यूटी में होना है चुनाव
    अगले साल देश के 5 राज्यों-यूटी असम, तमिलनाडु, प. बंगाल, केरल व पुडुचेरी में विधानसभा का चुनाव होना है।  

    चार महीने का होगा एसआईआर
    एसआईआर के दोनों ही चरणों के बीच यह अंतर करीब चार महीने का होगा। वैसे भी आयोग ने जो संकेत दिए हैं, उनमें एक चरण को अधिकतम चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। आयोग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो जून 2026 तक देशभर में मतदाता सूची के एसआईआर का काम पूरा कर लिया जाएगा। आयोग ने इस बीच सभी राज्यों के साथ एसआईआर से जुड़ी तैयारियों को एक बार फिर परखा है। जिसमें बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बंगाल, तमिलनाडु सहित जिन पांच राज्यों में अगले साल चुनाव हैं, वहां एसआईआर के काम को फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

    मतदाता सूची को अपडेट करना मकसद
    आयोग का दावा है कि उनका पूरा ध्यान केरल, तमिलनाडु, प. बंगाल, असम और पुडुचेरी पर है, जहां मई 2026 तक चुनाव होने हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूचियों में दोहरे मतदाताओं को हटाना और यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता भारतीय नागरिक है। ऐसी समीक्षा 2 दशक बाद हो रही है, क्योंकि शहरीकरण और माइग्रेशन बढ़ने से इसकी जरूरत महसूस हुई। यहां हालात ऐसे आंध्र प्रदेश में 2003-2004 5.5 करोड़ मतदाता थे, अब 6.6 करोड़ हैं। उत्तर प्रदेश में 2003 में 11.5 करोड़ थे, अब 15.9 करोड़ हैं। दिल्ली में 2008 में 1.1 करोड़ थे, अब 1.5 करोड़ हैं। बैठक में तय हुआ कि बीएलओ हर मतदाता के घर जाकर प्री फील्ड फॉर्म पहुंचाएंगे। इस प्रक्रिया में 31 दिसंबर तक 18 वर्ष के हर मतदाता को शामिल माना जाएगा। देशभर में 99 करोड़ 10 लाख मतदाता हैं। इनमें से बिहार 8 करोड़ मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 2002 से 2004 के बीच एसआईआर में 70 करोड़ मतदाता दर्ज हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि 21 करोड़ मतदाताओं को ही जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    रसोई गैस उत्पादन में 40 फीसदी वृद्धि, कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 70 फीसदी तक बहालः केंद्र

    March 27, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

    March 27, 2026

    प. बंगाल में दो चरण 23 व 29 अप्रैल को व तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को

    March 15, 2026

    प्लेन क्रैश… ने इन दिग्गज नेताओं की जान ले ली

    January 28, 2026

    ओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह यात्री थे सवार

    January 10, 2026

    बिहार विधानसभा चुनावः दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा मतदान, नतीजे 14 नवंबर को

    October 6, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.