HomeNational NewsNew Railway rule: 1 अक्टूबर से आरक्षित टिकटों के लिए Aadhaar सत्यापन...

New Railway rule: 1 अक्टूबर से आरक्षित टिकटों के लिए Aadhaar सत्यापन अनिवार्य

Published on

New Railway rule: 1 अक्टूबर से आरक्षित टिकटों के लिए Aadhaar सत्यापन अनिवार्य

New Railway rule: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जो नियम केवल तत्काल टिकटों पर लागू होता था, वह 1 अक्टूबर से सामान्य आरक्षित टिकटों पर भी लागू होगा।

नए प्रावधान के अनुसार, आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएँगे, जिनका आधार सत्यापन पूरा हो चुका होगा। यह सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगी। रेलवे का मानना है कि इस कदम से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी और दलालों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस नियम से ज़रूरतमंद यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि शुरुआती समय में टिकट पाने की संभावना अधिक होगी। अभी तक दलाल बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को दिक्कत होती थी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नया नियम केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा। कंप्यूटराइज्ड पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वालों के लिए प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी। वहीं, अधिकृत टिकट एजेंटों के लिए पहले से लागू 10 मिनट का नियम भी जारी रहेगा।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!