HomeKORBAजिला जेल से फरार चौथा कैदी चंद्रशेखर राठिया पुनः गिफ्तार

जिला जेल से फरार चौथा कैदी चंद्रशेखर राठिया पुनः गिफ्तार

Published on

जिला जेल से फरार चौथा कैदी चंद्रशेखर राठिया पुनः गिफ्तार

HIGHLIGHTS

  • आरोपी चंद्रशेखर राठिया को हाटी में होने की मिली थी सूचना
  • पूर्व में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • सिविल लाईन थाना में अपराध कमांक 466/25 धारा 262 बीएनएस दर्ज

कोरबा। जिला जेल में विचाराधीन 4 बंदी 2 अगस्त को जेल की दीवार फांद कर फरार हो गए थे।जिसमे से एक कैदी चंद्रशेखर बीते एक से अधिक फरार चल रहा था।पुलिस ने लगातर खोजबीन के बाद 13 सितम्बर को रायगढ़ जिले के हाटी नामक गाँव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया है।बताया गया कि फरार कैदी चंद्रशेखर राठिया जेल ब्रेक के बाद से फरार था और उसे मुखबिर की सूचना पर बालकोनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत और उनकी टीम ने हाटी जिला रायगढ़ क्षेत्र से पकड़ा। फरार कैदी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह हाटी धरमजयगढ़ रोड पर चल रहे एक ट्रक को रुकवाकर अलग-अलग ट्रकों में सवार होकर बनारस गया था। वह आज दिनांक 13.09.2025 को घर जाने के लिए हाटी पहुंचा था और इसी दौरान पुलिस ने उसे हाटी से पकड़ लिया।

जिला जेल कोरबा में विचाराधीन कैदी फरार हो गये थे जिसमें 01. राजा कंवर पिता टीकाराम कंबर उम्र 22 साल पता-भुलसीडीह चौकी मानिकपुर, 02. दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 साल पता-पोडीबहार नीचे मोहल्ला थाना सिविल लाईन रामपुर, 03. सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू उम्र 26 साल पता-लालघाट मुंडा मोहल्ला थाना बालकोनगर, 04. चंद्रशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया उम्र 20 साल पता-कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ शामिल हैं|

कोरबा जिला जेल में बंद थे, दिनांक 02.08.2025 को दोपहर करीब 03.12 बजे गौशाला के बगल में जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना एवं रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना रामपुर में अपराध क्रमांक 466/25 धारा 262 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में जेल से फरार आरोपियों की तलाश कर रही थीं। इसी बीच सरना सिंकू, पुत्र शंकर सिंकू, उम्र 26 साल, पता- लालघाट और राजा कंवर, उम्र 22 साल के रायगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम बनाकर रवाना किया गया। इसके बाद सरना सिंकू और राजा कंवर को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दशरथ सिदार को कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!