HomeRAIPURभाजयुमो अध्यक्ष भगत ने एक गीत के ज़रिए डीएमएफ की राशि उपलब्ध...

भाजयुमो अध्यक्ष भगत ने एक गीत के ज़रिए डीएमएफ की राशि उपलब्ध कराने की मांग…देखें वीडियो

Published on

भाजयुमो अध्यक्ष भगत ने एक गीत के ज़रिए डीएमएफ की राशि उपलब्ध कराने की मांग…देखें वीडियो

रायपुर। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत ने एक बार फिर रायगढ़ जिले के शेष बचे विधानसभा क्षेत्रों में भी डीएमएफ की राशि उपलब्ध कराने की अपील की है।
उनका आरोप है कि सबसे ज़्यादा राशि रायगढ़ विधानसभा में खर्च हो रही है। इस बार भगत ने एक गीत के ज़रिए डीएमएफ की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

भगत ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया है। भगत अपने फेसबुक अकाउंट पर रायगढ़ जिले में खर्च हो रही डीएमएफ की राशि पर सवाल उठाते रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिए अपील की थी कि सरकार डीएमएफ की राशि को गांवों में ही खर्च करने की पहल करे, क्योंकि इस राशि से सड़क, पानी समेत कई विकास कार्य काफी हद तक पूरे हो सकते हैं। इस टिप्पणी को लेकर ज़िले के तेज़ तर्रार नेता और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्रकारों के सवाल पर सिर्फ़ इतना कहा था कि नियमानुसार जिन जगहों पर डीएमएफ का फंड खर्च करने की ज़रूरत है, वहाँ काम हो रहा है और उन्होंने इसे सामान्य मांग बताया था।प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दो दिन पहले फिर एक मार्मिक गीत बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें उन्होंने कहा,डीएमएफ का पैसा ला दे दो सरकार…” जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ, कांग्रेस ने इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!