Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    भूपेश के बेटे चैतन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया…

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भूपेश के बेटे चैतन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 18 जुलाई को दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित उनके घर की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। भूपेश भिलाई स्थित इसी आवास में रहते हैं। ईडी की टीम नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर स्थित अपने जोनल कार्यालय में चैतन्य से पूछताछ कर रही थी। पाँच दिन की ईडी रिमांड मंगलवार को समाप्त हो रही थी। चैतन्य बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार दोपहर विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के फैसले के बाद शाम करीब पांच बजे उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर ईडी की टीम उसे लेकर केंद्रीय जेल रायपुर पहुंची।

    इस दौरान ईडी के पूर्व अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि ईडी की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (षष्ठम) डमरूधर चौहान ने कथित आरोपी का दस्तावेजों से आमना-सामना कराया। चैतन्य को अदालत में पेश किया गया। श्री पांडेय ने बताया कि ईडी हिरासत के दौरान चैतन्य से पूछताछ की गई और दस्तावेजों से आमना-सामना कराया गया, जिसमें उसने कई बिंदुओं पर अपनी बात स्वीकार की। ईडी के वकील ने कहा कि पूछताछ के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है, इसलिए निदेशालय ने उसकी न्यायिक हिरासत मांगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एजेंसी अदालत की अनुमति से उससे दोबारा पूछताछ कर सकती है। उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। लखमा, ढेबर और त्रिपाठी समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार जनवरी में, ईडी ने मामले की जाँच के तहत पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे समय कांग्रेस नेताओं के साथ अदालत में मौजूद रहे और फिर केंद्रीय जेल परिसर का दौरा भी किया।

    इंडी ने एक बयान में दावा किया था कि चैतन्य ने शराब घोटाले से एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की ‘आपराधिक कमाई’ का ‘प्रबंधन’ किया और 16.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी रियल एस्टेट परियोजना के विकास के लिए किया। ईडी के अनुसार, चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपये की आपराधिक आय प्राप्त हुई थी। यह पाया गया कि उसने उक्त नकदी (अपराध की आय) का इस्तेमाल अपनी ‘रियल एस्टेट’ परियोजना के विकास में किया।

    ईडी ने कहा है कि कथित घोटाले से राज्य के खजाने को ‘भारी नुकसान’ हुआ और 2,100 करोड़ रुपये से ज़्यादा शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में गए।, ‘यह ‘घोटाला’ 2019 और 2022 के बीच हुआ, जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। EOW ने 70 लोगों और कंपनियों को नामज़द किया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.