HomeRAIPURमोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी... संचालक फरार...

मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी… संचालक फरार…

Published on

मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी… संचालक फरार…

रायपुर. मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। एक युवती की शिकायत पर फोनवाले के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक माहेश्वरी फुटान ने मोबाइल फाइनेंस कराने के लिए लालगंगा शॉपिंग मॉल स्थित फोनवाले लिमिटेड दुकान के संचालक सिमरनजीत सिंह अजमानी से संपर्क किया। उसने महिला को एचडीएफसी फाइनेंसर तुलसी साहू से मिलवाया। उसने महिला से पहचान के दस्तावेज लिए और लोन का फॉर्म भर दिया। इसके बाद उसकी सलाह पर वह फाइनेंसर विकास साहू से भटगांव स्थित क्रोमा दुकान में मिली। वहां भी उसने मोबाइल फाइनेंस कराने के लिए फॉर्म भरा। इसके बाद सिमरनजीत ने उससे कहा कि एक सप्ताह में उसका फोन फाइनेंस हो जाएगा। इसके बाद महिला चली गई। एक सप्ताह बाद भी उसे फोन नहीं मिला। इसी बीच महिला को बैंक से किस्त जमा करने का नोटिस मिला। महिला ने पहली किस्त भी जमा कर दी, लेकिन सिमरनजीत ने उसे मोबाइल नहीं दिया। किश्त जमा करने के बाद पीड़िता ने उसे दोबारा कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। वह दुकान पर गई। दुकान पर भी ताला लगा था। माहेश्वरी के अलावा वासु तांडी, श्रुति पांडे व अन्य भी दुकान मालिक को ढूंढ रहे थे। सभी के साथ यही हुआ। उनसे लोन के फॉर्म भरवाए गए। उनके नाम पर लोन लेकर मोबाइल खरीदे गए। इसके बाद दुकान मालिक फरार हो गया। इस शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने फोनवाले के मालिक सिमरनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!