Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Politics
    Politics

    कांग्रेस में कमेटियों की होगी ग्रेडिंग, निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बाहर

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJune 16, 2025Updated:June 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस में कमेटियों की होगी ग्रेडिंग, निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बाहर

    रायपुर।प्रदेश कांग्रेस(Congress) में अब सभी जिला(District) और ब्लॉक(Block) कमेटियों के कामकाज की एक तरह से ग्रेडिंग (Grading)तय होगी। संगठन हर महीने कामकाज की नियमित समीक्षा कर संबंधित कमेटियों को रिचार्ज करेगा। प्रदेश स्तर पर सभी जिलों की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय स्थानीय संगठनों को अलग किया जाएगा। साथ ही निष्क्रियता के कारणों को दूर कर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को अलग-अलग श्रेणी में रखकर रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन की इन तैयारियों के बावजूद लंबित नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इस प्रयोग से कितनी सक्रियता आएगी, इसे लेकर भी चर्चा है।

    कांग्रेस में लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे संगठन को रिचार्ज करने की कवायद शुरू हो रही है। निचले स्तर की कमेटियों को सक्रिय करने के लिए नियमित समीक्षा के सख्त निर्देश के साथ समय सीमा भी तय कर दी गई है। इसके बावजूद लंबित नियुक्तियों से संगठन में कितनी कसावट आएगी, इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। पिछले एक साल से जिला अध्यक्षों के मामले में असमंजस की स्थिति के कारण संगठन का कामकाज ठप पड़ा है। इधर, पीसीसी भी संगठनात्मक गतिविधियों में कुछ खास हासिल नहीं कर पाई है। सूत्रों के अनुसार अब जिला व ब्लॉक कमेटियों की हर माह नियमित समीक्षा कर तीन श्रेणियों में रखा जाएगा। सक्रिय, निष्क्रिय व सामान्य कामकाज के आधार पर ग्रेडिंग तय करने की योजना है। अगर दूसरी बार में भी रिचार्ज नहीं हुआ तो निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है। हर माह समीक्षा के बाद प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिलों व ब्लॉकों की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। फिलहाल कुछ जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां ही स्थानीय स्तर पर गतिविधियां कर रही हैं। पदाधिकारी भी मानते हैं कि कुछ मामलों में सिर्फ पुतला दहन व औपचारिक प्रदर्शन से संगठन सक्रिय नहीं हो पाएगा।

    यह भी कहा जा रहा है जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में भी कई जिलों में टकराव की स्थिति रही है। इसके चलते पार्टी नेताओं को असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ा है। इसी तरह क्षेत्रीय विधायकों और स्थानीय संगठन में भी तालमेल बेहतर नहीं हो पाया है। रायपुर समेत कुछ जिलों को छोड़ दें तो संगठन कमजोर साबित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.