HomeBILASPURबिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! Email से हड़कंप

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! Email से हड़कंप

Published on

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! Email से हड़कंप

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट (High Court)को बम (Bomb)से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस(Police) और सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies)सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट(Official Website)पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करे। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर दो बम और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की गई, लेकिन इस दौरान कुछ नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी के मुताबिक ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में काम शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court)की वेबसाइट पर एक ईमेल आया, जिसने हड़कंप मचा दिया।

दरअसल, इस ईमेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल देखने के बाद हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी। पुलिस की एक टीम खोजी कुत्तों और बम निरोधक उपकरणों के साथ हाईकोर्ट पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और जांच की गई। हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र की वेबसाइट पर ईमेल आईडी अब्दुल ‘ab-dia@outlook.com’ से संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें अजमल कसाब को फांसी दिए जाने और कुछ लोगों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे पवित्र मिशन बताया गया। ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं। ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अभी तक की जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!