HomeCrime newsशिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री से 65 लाख रुपए की बड़ी चोरी के मामले में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने हीरे का हार कोलकाता में 11 लाख रुपए में बेचा था। मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली हिना पटेल अपने पति के साथ शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं।यात्रा के दौरान राजनांदगांव और दुर्ग स्टेशन के बीच उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें दो हीरे का हार, चार हीरे की अंगूठी, कान के लटकन और 45 हजार रुपए नकद समेत 65 लाख रुपए का सामान था।

रेलवे पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू की और गोंदिया से भाटापारा तक सभी स्टेशनों का टावर डंप खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज और होटल जांच के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। जांच के बाद संतोष साथ और अब्दुल मन्नान नाम के दो आरोपियों को पकड़ा गया।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद पैसों को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 हजार रुपये और अब्दुल मन्नान से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!