HomeSUKMAमाओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल हुए रवाना

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल हुए रवाना

Published on

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल हुए रवाना

18 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 67 कर्मचारी रवाना

कोंटा विकासखंड में 23 फरवरी को होगा मतदान

सुकमा । त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के कोंटा विकासखंड में तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को प्रातः 6रू45 बजे से दोपहर 02 बजे तक संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में हेलीकॉप्टर से जाने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंटा के अस्थायी हेलीपैड से रवाना किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु 128 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे संवेदनशील मतदान केंद्र 51 और अति संवेदनशील मतदान केंद्र 77 शामिल हैं। अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर ने मतदान सामग्री का मिलान कर चुके मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। शुक्रवार को 18 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 67 कर्मचारियों रवाना किया गया।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि चुनाव आयोग के मार्गदर्शन और हमारे राज्य के चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर चिन्हांकित अति संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को रवाना किया गया है। हम मतदान से 2 दिन पहले टीमें भेजना शुरू कर देते हैं। आज से मतदान अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। सुकमा जिले के अधिकारी-कर्मचारी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पिछले लोकसभा चुनाव और उससे पहले भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मतदान केंद्र में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गई है।

Latest articles

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को...

More like this

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...
error: Content is protected !!