HomePoliticsदिल्ली में फैसला: भाजपा किसी भी मौजूदा या पूर्व जिला अध्यक्ष को...

दिल्ली में फैसला: भाजपा किसी भी मौजूदा या पूर्व जिला अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा…

Published on

दिल्ली में फैसला: भाजपा किसी भी मौजूदा या पूर्व जिला अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा…

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों के तौर पर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में हुई बैठक में तय हुआ है कि किसी भी मौजूदा या पूर्व जिला अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा।इस तरह पार्टी अपने जिलों के संगठन को बिल्कुल नए स्वरूप में लाने की तैयारी में है. नई दिल्ली में हुई केंद्रीय संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। हर जिले में नए चेहरों को मौका देने का फैसला दिल्ली में हुआ। बैठक में तय हुआ है कि जिला स्तर पर ऐसे लोगों को मौका दिया जाएगा, जो लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं, लेकिन कभी किसी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रहे। इस फैसले से रायपुर समेत सभी जिला अध्यक्ष प्रभावित होंगे। संभवत: उन्हें पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दी जाएगी, या फिर प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिला अध्यक्ष के तौर पर नए चेहरों को मौका दिए जाने की मुख्य वजह नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को माना जा रहा है।

मौजूदा जिला अध्यक्षों के खिलाफ संगठन में कुछ नाराजगी हो सकती है, इसका असर चुनाव पर न पड़े, इसके लिए पार्टी बिल्कुल नए लोगों को आगे लाकर उनके नेतृत्व में जिलों में चुनाव लड़ाना चाहती है, ताकि कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना रहे। वहीं नए लोगों को आगे लाने के पीछे शहरी चेहरों को बार-बार मौका देने से पार्टी में निचले स्तर पर यह संदेश भी जाएगा कि पार्टी कभी-कभी कार्यकर्ताओं को बड़े अवसर देती है। यह भी माना जा रहा है कि मौजूदा जिला अध्यक्षों को हटाने के बाद भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि संगठन की पूरी ताकत उसके कैडर में ही निहित है। इस फैसले को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा में चर्चाएं तो हैं, लेकिन इसकी पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को दिल्ली में जो भी फैसला हुआ है, उसकी छाया नए जिला अध्यक्षों की सूची में देखने को मिलेगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!