Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » CRIME
    CRIME

    KCC लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    KCC लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों से नगद राशि व एटीएम कार्ड जब्त कर अमानत में खयानत के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा

    रायगढ़।एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने केसीसी (KCC)लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 4.10 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से नगद राशि, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

    पूरा मामला, जानें

    ग्राम रोड़ोपाली निवासी पुरुषोत्तम राठिया (40 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने पिता की कृषि भूमि के लिए केसीसी लोन लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब दो माह पूर्व रवि महंत नामक व्यक्ति उसके घर आया और खुद को एक्सिस बैंक रायगढ़ का एजेंट बताते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिलाया।

    रवि महंत ने एक्सिस बैंक शाखा भेंडरा सिटी घरघोड़ा से 4,40,000 रुपए का केसीसी लोन स्वीकृत करवाया। लोन की राशि पुरुषोत्तम के खाते में जमा कर दी गई। लेकिन जब पुरुषोत्तम ने लोन वापस करने की बात कही तो रवि ने बैंक के सभी दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने पास रख लिए। इसके बाद रवि महंत ने एटीएम और नेट बैंकिंग के जरिए अलग-अलग तरीकों से 4.10 रूपए लाख की रकम निकाल ली। इसमें से 3 रूपए लाख रघुवीर राठिया के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

    पुलिस जांच एवं कार्यवाही

    प्रार्थी की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 371/2024 धारा 316(5) भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपी रवि महंत एवं रघुवीर राठिया ग्राम रोड़ोपाली को पूछताछ हेतु बुलाया गया। दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया।रविदास महंत (28 वर्ष), पिता जुगनूदास महंत, निवासी पेंड्री, थाना हसौद, जिला सक्ति और  रघुवीर राठिया (55 वर्ष), पिता स्व. रायसिंह राठिया, निवासी रोडोपाली, थाना तमनार को गिरफ्तार कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    जप्त की गई संपत्ति

    1. रवि महंत से 1,000 रुपये और एटीएम कार्ड।
    2. रघुवीर राठिया से 1,200रूपए
    3. कुल 2,200 रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की गई।

    टीम की रही अहम भूमिका

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम तथा एसडीओपी धर्म जयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह एवं हमराह स्टाफ की तत्परता से कार्रवाई कर ठगी के इस मामले को सुलझाया। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को जागरूकता और ठगों के खिलाफ भरोसा मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

    July 26, 2026

    पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

    July 24, 2026

    RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई

    July 20, 2026

    महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

    May 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.