HomeRAIGARHजन चेतना अभियान: शहीद वीरनारायण कॉलेज जोबी में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम...

जन चेतना अभियान: शहीद वीरनारायण कॉलेज जोबी में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published on

जन चेतना अभियान: शहीद वीरनारायण कॉलेज जोबी में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डीएसपी साइबर सेल ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के तरीके बताए

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस जन चौपाल एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता के लिए विशेष “जन चेतना” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत साइबर सेल की टीम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में खरसिया क्षेत्र के शहीद वीरनारायण शासकीय महाविद्यालय जोबी बर्रा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, पुलिस चौकी जोबी प्रभारी एएसआई आशिक रात्रे, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक नवीन शुक्ला ने महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने समसामयिक रूप में घटित होने वाले सभी विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे फिशिंग फ्रॉड, कॉलिंग फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और शेयर मार्केट ट्रेडिंग फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों और उनसे बचने के उपायों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर कैसे सुरक्षित रहें, इस पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

डीएसपी अभिनव उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन और फेसबुक, गूगल में सेफ सर्च का उपयोग करने के तरीके का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों की ओर से अच्छे प्रश्न और प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम के अंत में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने सभी उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ में उन्होंने सभी को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में साइबर सेल के आरक्षक परमानंद पटेल और आरक्षक सुदर्शन पाण्डेय (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) की भी विशेष सहभागिता रही।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!