HomeRAIPURमाता कौशल्या मंदिर परिसर से चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

माता कौशल्या मंदिर परिसर से चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

Published on

माता कौशल्या मंदिर परिसर से चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

रायपुर। भगवान राम के ननिहाल ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर में चोरी की घटना हुई है। इसकी रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, लेकिन अभी पकड़ से बाहर हैं। घटना विश्वकर्मा पूजा की रात की है। 17-18 सितंबर की दरम्यानी रात मंदिर परिसर में रखे गेट सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो गई है।

माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी ने थाने में लिखित शिकायत की है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए हाल ही में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है और इसके लिए निर्माण सामग्री प्रांगण में रखी गई थी। समिति द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने की जानकारी देते हुए चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। चोरों के अभी तक नहीं पकड़े जाने से चोरी की घटनाएं बढ़ने और उनके हौसले बुलंद होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा से मिला। शर्मा ने थाना प्रभारी सचिन सिंह से अनुरोध किया है कि चोरों का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित हो सके।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!