HomeRAIPURमुख्यमंत्री की पहल : इस गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, ग्रामीणों...

मुख्यमंत्री की पहल : इस गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर…

Published on

मुख्यमंत्री की पहल : इस गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर…

रायपुर ।आजादी के 75 साल बाद जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में स्थित महुआपानी गांव में आखिरकार वह दिन आने वाला है, जब अंधेरे को चीरते हुए पहली बार बिजली पहुंचने जा रही है। यह गांव विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य है, जो अब तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील पहल से पीएम जनमन योजना के तहत इस गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य स्वीकृत हुआ है।

महुआपानी गांव की यह बड़ी उपलब्धि तब संभव हो पाई जब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में गांव में बिजली की समस्या को लेकर आवेदन दिया। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और अब गांव में बिजली की सुविधा आने वाली है। इस खबर से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि यह गांव जशपुर जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां 100 से अधिक परिवार रहते हैं, जो वर्षों से बिजली के बिना कठिन जीवन बिता रहे थे। गांव में बिजली पहुंचने से शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे ग्रामीणों के जीवन में एक नया बदलाव आएगा।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!