Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » JANJGIR-CHAMPA
    JANJGIR-CHAMPA

    जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, एसपी ने गठित की जांच टीम

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, एसपी ने गठित की जांच टीम

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने जांच टीम गठित की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में निम्नलिखित अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई है। विजय पैकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल थाना जांजगीर शामिल हैं।

    शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66), उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटे नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर खा लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले, इसके लिए उन्होंने सामने का दरवाजा बंद कर दिया और पीछे के दरवाजे से वापस चले गए और अंदर से भी दरवाजा बंद कर लिया। सभी ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए थे। पड़ोस की एक लड़की उनके घर अक्सर आती थी। दोपहर 12 बजे जब वह उसके घर गई तो ताला बंद देखकर पीछे से जाकर आवाज लगाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह वापस चली गई। वह दो-तीन बार उसके घर दरवाजे के पास आई और ताला लटका देख वापस लौट गई। उसे अनहोनी का संदेह हुआ और उसने शाम 7 बजे आसपास के लोगों को सूचना दी। पड़ोसी और उसके रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर हालत में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उन्हें उल्टियां भी हुई थीं। लोगों की मदद से उन्हें रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। देर रात सिम्स में ही पंचराम के बड़े बेटे नीरज यादव की मौत हो गई। अन्य तीन सदस्यों का इलाज बिलासपुर के आरबी अस्पताल में चल रहा था। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि बाजार में उनका कर्ज बढ़ गया था। पंचराम भी लोगों से कहता था कि कर्ज काफी बढ़ गया है। इससे वह परेशान रहता था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

    August 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से जिला जेल में मुलाकात की, कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़

    January 10, 2026

    दीवाली की रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या,जांच में जुटी पुलिस…

    October 21, 2025

    नैला दुर्गा पूजा: देवी मां की 35 फुट ऊँची, सोने और हीरे से जड़ी प्रतिमा,अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे भक्त

    September 29, 2025

    महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा के चार संदिग्ध हिरासत में

    May 20, 2025

    शराब दुकान में डकैती, तिजोरी उखाड़कर ले गए बदमाश

    January 8, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.