HomeRAIGARHमहिला समूहों की कलेक्शन राशि गबन कर फरार शाखा प्रबंधक को धोखाधड़ी...

महिला समूहों की कलेक्शन राशि गबन कर फरार शाखा प्रबंधक को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार, रिमांड पर…

Published on

रायगढ़। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की घरघोड़ा शाखा में हुए आर्थिक घोटाले में फरार चल रहे शाखा के केंद्र प्रबंधक मुकेश नंदे को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। शाखा प्रबंधक पर वर्ष 2020 में महिला समूहों से एकत्रित बड़ी रकम गबन करने का आरोप है। मामले की शुरुआत प्रार्थी त्रिभुवन रात्रे की शिकायत से हुई, जिसमें उसने बताया कि मुकेश नंदे ने महिला समूहों से एकत्रित रकम शाखा में जमा न कर धोखाधड़ी की है।

घटना का खुलासा एवं जांच प्रक्रिया

नवम्बर 2021 में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रेषित शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि मुकेश नंदे ने व्यापार एवं कारोबार हेतु दिए गए ऋण की कुल राशि ₹3,01,807 में से महिला समूहों से एकत्रित राशि ₹2,66,524 को शाखा में जमा नहीं किया। बल्कि इस राशि को अपने निजी उपयोग में खर्च कर लिया। शिकायत जांच पर मुकेश नंदे के विरुद्ध 29 मार्च 2022 को अपराध क्रमांक-91/2022 धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद से मुकेश नंदे लगातार फरार चल रहा था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में ले लिया। मुकेश नंदे ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ₹2,66,513 का उपयोग खाने-पीने एवं घूमने-फिरने में किया है। उसने केवल 1,100 रुपये की शेष राशि अपने पास रखी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के हस्ताक्षर का नमूना भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा मामले की गहनता से जांच कर आरोपी के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलित कर आज आरोपी मुकेश नंदे पिता अंकुर नंदे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तड़ोला, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!