HomeRAIPURनिलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज,नये कानून के तहत एक...

निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज,नये कानून के तहत एक एफआईआर भी दर्ज…

Published on

रायपुर ।कथित कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। दरअसल, मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में रानू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसके बाद जज ने फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले सोमवार को ED की जांच में शामिल कोयला घोटाला मामले में दीपेश टांक और रानू साहू को 7 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। लेकिन EOW मामले में रानू साहू जेल में हैं।ऐसे में उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है।

बता दे कि इसी महीने एसीबी ने रानू साहू के विरुद्ध नये कानून के तहत एक एफआईआर भी दर्ज की है।और पिछले महीने एसीबी ने रानू साहू को भी गिरफ्तार किया था।कोयला घोटाले में रानू साहू का नाम सामने आने के बाद ईडी की टीम ने रानू साहू से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था और तब से रानू साहू जेल में निरुध्द है।निलंबित IAS रानू साहू कोरबा,रायगढ़ जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रही है।

दीपेश टांक की होगी गिरफ्तारी?

सोमवार को स्पेशल कोर्ट में EOW ने दीपेश टांक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने के लिए आवेदन लगाया था। दोनों पक्षों के तर्क को सुनने के बाद कोर्ट ने ऑर्डर को सुरक्षित रखा है। वही इस मामले पर आज कोर्ट फैसला सुनाएगी। ED केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की मंगलावार की रात को रिहाई हो गई है। कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से दीपेश टांक को जमानत मिलने के बाद अब ईओडब्ल्यू दीपेश को हिरासत में लेना चाहती है।

Latest articles

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…भजनों से उपस्थित जन हुए भाव-विभोर

धोबनीमार में पांच दिवसीय रामायण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे...भजनों से उपस्थित जन हुए...

More like this

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...
error: Content is protected !!