Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Durg- Bhilai
    Durg- Bhilai

    पं. अरुण मिश्रा सात सालों से वे उन तीर्थों का भ्रमण कर रहे….जहां श्रीराम जी के पद पंकज पड़े

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पं. अरुण मिश्रा सात सालों से वे उन तीर्थों का भ्रमण कर रहे….जहां श्रीराम के पद पंकज पड़े

    संवाददाता:आदित्य नारायण गोपाल 

    भिलाई /छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर चौक स्थित मां शेरावाली मंदिर के पुजारी पं. अरुण मिश्रा पिछले सात सालों से वे उन तीर्थों का भ्रमण कर रहे हैं जहां श्रीराम के पद पंकज पड़े हैं. घर गृहस्थी में उलझी पत्नी साथ तो नहीं जा पाती थी पर ऐसे सभी तीर्थों से एक मुट्ठी मिट्टी लाने की जिद करती थी. आज यह संग्रह 108 ऐसे स्थानों की मिट्टी के रूप में उनके पास धरोहर है जहां श्रीराम के चरण से धरती पावन हुई.पं. अरुण मिश्रा बताते हैं कि अयोध्या में श्रीरामलली के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अब लोगों में श्रीराम चरण रज के प्रति उत्सुकता जागी है. उन्होंने 108 स्थलों से प्राप्त मिट्टी को अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में छोटे-छोटे कलशों में भर कर भक्तों को उपलब्ध करा रहे हैं. यह मिट्टी श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज, कुरईगांव, चित्रकूट, सती अनुसुईया, बड़वारा, शहडोल, अमरकंटक, सिकासेर, हरचौंका, कोरिया, रामगढ़, सरगुजा, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, बलौदाबाजार, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, सप्तऋषि, रामाराम, सुकमा, दण्डकारण्य, भद्राचलम, कोठागुरम, राजमहेन्द्र, बारसूर, पंचवटी (नासिक), ताकिरगांव, इगतपुरी, तुंगभद्रा, पम्पासरोवर, ऋषिमुख पर्वत, हम्पी, किष्किंधा पर्वत, बेल्लारी, मदनपर्वत, भद्रागिरी, कोडिकराई, बेलालंकिनी, त्रिचुरापल्ली, नागापट्टनम, रामेश्वरम, धनुषकोटि, मन्नार, नुआरा, एलिया, अशोक वाटिका, एल्ला, वतुना, रूमकुला, सिगिरिया, रणभूमि लंका, इत्यादि स्थलों से संग्रह किया गया है. इनमें से केवल श्रीलंका में उपस्थित स्थलों की यात्रा उन्होंने स्वयं नहीं की है.वे कहते हैं कि मिट्टी का कोई मोल नहीं होता. जिसकी जैसी आस्था, जिसकी जैसी भावना वे दक्षिणा देकर इन क्षुद्र कलशों को प्राप्त कर सकते हैं. इन्हें घर के प्रवेश द्वार, व्यवसाय के स्थल, पूजा स्थल में प्रतिष्ठित किया जा सकता है. प्रभु श्रीराम के चरण रज अधिक से अधिक परिवारों के पास पहुंचे, इसी संकल्प के साथ वे अपने गुरू की आज्ञा का पालन करते हुए प्रयास कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    भारत-नेपाल शिक्षा शिखर सम्मेलन में सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति हुए शामिल

    February 20, 2024

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ

    February 20, 2024

    प्रमाण पत्र व शपथ पत्र का सत्यापन कार्य अब भिलाई नगर छावनी में होगा

    February 14, 2024

    साईं कॉलेज में एबीवीपी कार्यकारिणी का गठन, इशान सिँह शाह कैंपस अध्यक्ष एवं संकेत प्रांजपे बने मंत्री 

    February 14, 2024

    भिलाई सेक्टर 5 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा परमो धर्म ने किया भारत माता की आरती 

    January 27, 2024

    “एक चिट्ठी सियाराम के नाम ” भक्तों द्वारा भगवान श्री राम के लिए लिखें जा रहे हैं पत्र

    January 22, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.