HomeKORBAग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव से 7 लाख 32 हजार रूपये की...

ग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव से 7 लाख 32 हजार रूपये की होगी वसूली

Published on

ग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव से 7 लाख 32 हजार रूपये की होगी वसूली

कोरबा।कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव अजय कुर्रे के द्वारा शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर सचिव से 07 लाख 32 हजार रूपये की वसूली किये जाने के आदेश जारी किया गया है।

जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमकेंदा के सचिव अजय कुर्रे के विरूद्ध तत्कालीन ग्राम पंचायत अरसेना, जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मद अंतर्गत कुल 558 निजी शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसमें से 436 शौचालय पूर्ण/ क्षतिग्रस्त पाया गया है। शेष 118 एवं व्यक्तिगत निर्मित कुल 04 शौचालय, इसी प्रकार कुल 122 नग शौचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस हेतु सरपंच/सचिव से राशि वसूल किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके परिपालन में कुर्रे से कुल 7,32,000/- (सात लाख बत्तीस हजार रूपये) की वसूली हेतु दिनेश कुमार नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा द्वारा संबंधित के वेतन से प्रतिमाह राशि वसूली की कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया गया है।  कुर्रे, सचिव ग्राम पंचायत सिमकेंदा को हितग्राहीमूलक कार्यों में रूचि नहीं लेने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में वांछित प्रगति नहीं लाने के कारण कार्यालय जिला पंचायत के आदेश द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त जनपद पंचायत कोरबा में संलग्न करने की कार्यवाही की गयी है।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!