HomeKORBAसर्वमंगला नगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, रोपे गए छायादार एवं फलदार पौधे

सर्वमंगला नगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, रोपे गए छायादार एवं फलदार पौधे

Published on

सर्वमंगला नगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, रोपे गए छायादार एवं फलदार पौधे

By@Bharat yadav…..

कोरबा/छत्तीसगढ़: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा के स्थानीय मुक्तिधाम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ, वृक्षारोपण कार्यक्रम ट्री वर्ड संगठन एवं क्षेत्रीय विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास समिति एवं ट्रिवर्ड संगठन के सदस्य सहित बड़ी संख्या में वार्डवासीयों ने 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया.

समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, जिसका ताजा उदाहरण हसदेव अरण्य की कटाई से समझा जा सकता है, बढ़ता हुआ प्रदूषण एवं लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से आने वाले भविष्य में पर्यावरण को खासा नुकसान होने वाला है जिसका सीधा प्रभाव हमारे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य पर भी पड़ेगा क्योंकि पेड़ों के जरिए ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है, ऐसे में हर इंसान को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए इसी सोच के साथ समिति के द्वारा बड़े दशहरा मैदान के पास स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में वृहद वृक्षारोपण वृक्षारोपण किया गया है और आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा…

Latest articles

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को कोरबा। तेंदूपत्ता संग्रहण...

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार आरोपी सुपरवाइजर...

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 के लिए करेंगे बजट पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27...

धरमजयगढ़ के पुरूंगा में 35 हेक्टेयर में मक्का एवं 10 हेक्टेयर में उड़द की खेती,कलेक्टर चतुर्वेदी पहुंचे ग्राम पुरूंगा

धरमजयगढ़ के पुरूंगा में 35 हेक्टेयर में मक्का एवं 10 हेक्टेयर में उड़द की...

More like this

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को कोरबा। तेंदूपत्ता संग्रहण...

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार आरोपी सुपरवाइजर...

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 के लिए करेंगे बजट पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27...
error: Content is protected !!