Homeछत्तीसगढ़वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास, विस अध्यक्ष...

वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास, विस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

Published on

भारती श्रमजीवी श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन

Bharat yadav….
रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई। उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से चर्चा की और विधानसभा में प्रवेश पास जारी नहीं होने की अपनी समस्या से अवगत कराया। ऐसे पत्रकारों की भावना को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सामने इस मांग को रखने का फैसला लिया। इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने संघ की मांग को गंभीरता से सुना और इस सत्र में वेबपोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को भी प्रवेश पास जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, महासचिव गंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, सचिव जावेद जैदी, राहुल पाली, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सचिव लविंदर सिंह सिंघोत्रा, तजिन नाज, अजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शहीद राजा, शोएब खान, निकिता जसवानी, संतोष महानंद सुशांत राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को...

More like this

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...
error: Content is protected !!