सर्वमंगला मंदिर में आयोजित नमः सामुहिक विवाह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, नव जोड़ों को दिए सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

By@Bharat yadav….
कोरबा। सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।
अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की ये बहुत शुभ अवसर है की आज 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे है। सर्वमंगला मंदिर परिसर में आप सभी के जीवन का शुभ अध्याय आज शुरू हो रहा है। आप सभी के जीवन में मां सर्वमंगला का आशीर्वाद बना रहेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भी संबोधित करते हुए कहा की मां सर्वमंगला के आंचल में आप सभी दाम्पत्य जीवन में बंधे है, आप सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। श्री साव ने कहा की जब परिवार में शादी होती है तो सिर्फ़ परिवार का आशीर्वाद मिलता है, जबकि सामुहिक विवाह में पूरे शहर और सर्व समाज का आशीर्वाद मिलता है।
