HomeKORBAन्यू एरा मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल...

न्यू एरा मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव 

Published on

न्यू एरा मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव

भरत यादव…..

कोरबा/ न्यू एरा मांटेसरी का वार्षिक खेल उत्सव हरसोल्लास के साथ सीएसईबी क्रीडांगन में मनाया गया। नर्सरी, केजी वन और केजी टू के छात्रों ने विभिन्न खेलों के साथ भारी उत्साह के साथ भाग लिया। सोमवार को सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि न्यू एरा मांटेसरी के शैक्षिक निदेशक श्रीमती अरुणा लांबा ने रंगीन गुब्बारों को हवा में उड़ाकर खेल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा लांबा ने कहा कि पढाई के साथ साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए। इससे छात्रों में अनुशासन, समन्वय और खेल भावना विकसित होता है। वे असफलता से हतोत्साहित नहीं होते हैं अपितु पुनः सफल होने के लिए प्रेरणा लेते हैं। इससे पूर्व मुख्य अध्यापिका श्रीमती अर्चना प्रसाद ने मुख्य अतिथि, उपस्थित अभिभावकों को स्वागत भाषण से अभिनंदन किया। नर्सरी,केजी वन और टू के छात्रों ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के उदघोषणा पश्चात विभिन्न खेल प्रारंभ किए गए।बालक और बालिकाओं ने दौड़, बॉल विथ रेस, रिले रेस में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। अभिभावकों ने भी रेस में भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के राहुल मैसी, साधना रस्तोगी, निशा श्रीवास्तव, मारिया खान, अनिता महंत,रितुजा वानखेड़े,नगमा खान, अंकिता राखोड़े, हर्षिता सिंघानिया, जाहिदा खान, कंचन झा आदि शिक्षक मौजूद रहे। मारिया खान ने संचालन उद्घोषणा की तथा मुख्य अध्यापिका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest articles

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का...

दुर्गडोंगरी मंदिर: आस्था और विश्वास का केन्द्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत

दुर्गडोंगरी मंदिर: आस्था और विश्वास का केन्द्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से...

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई - उप मुख्यमंत्री...

भगदड़ में 18 की मौत की पुष्टि,इन वजहों से हुई हादसा,कब कब हुई भगदड़  की घटनाएं…

भगदड़ में 18 की मौत की पुष्टि,इन वजहों से हुई हादसा,कब कब हुई भगदड़ ...

More like this